फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार का कत्ल

ुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार का कत्ल

Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार का कत्ल
थाना क्षेत्र में एक दुकान पर चोरी के दौरान रखवाली कर रहे चौकीदार की नींद खुल जाने से बदमाशों ने उसे दबोचकर रस्सी से चारपाई में बांध दिया। बदमाशों ने गला घोंटकर चौकीदार की हत्या करने के बाद शटर का ताला तोड़कर नकदी सहित करीब 50 हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह चौकीदार का शव चारपाई में बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की खबर पाकर एसपी, एएसपी, सीओ व एसडीएम ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड ने भी पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, चोरी व एससी-एसटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसपी ने मातहतों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। स्थानीय थाना व कस्बा में हाईवे के किनारे स्थित हरेराम मिश्र निवासी अटरिया की परचून व जनरल स्टोर की दुकान है। कस्बे का रहने वाला देशराज रावत (52) पुत्र परमेश्वर रात में हरेराम की दुकान पर चौकीदारी करता था। रोजाना की तरह बुधवार की रात भी वह चौकीदारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाया। बदमाश लोहे के राड से दुकान के लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच आहट सुनकर वहीं चारपाई पर सो रहे देशराज की आंख खुल गई। देशराज कुछ समझ पाता इससे पहले बदमाशों ने उसे दबोच लिया।


रस्सी से चौकीदार को चारपाई पर बांधने के बाद भी जब उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शटर तोड़कर दुकान से 25 हजार की नकदी सहित करीब 50 हजार का माल बटोर ले गए। सुबह चौकीदार का शव चारपाई पर रस्सियों से बंधा मिला तो हड़कंप मच गया।


मृतक की पत्नी रामा के मुताबिक रंजिश के चलते अटरिया के ही अशोक, रामनरेश, श्याम सैनी व दिनेश उसके पति को अक्सर धमकाया करते थे। रामा ने उक्त चारों लोगों पर अपने पति की हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी।


घटना की सूचना पर एसपी एलआर कुमार, एएसपी महेंद्र चौहान, सीओ सिधौली उदय प्रताप सिंह व एसडीएम एआर फारूखी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, चोरी व एससी-एसटी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


एसपी एलआर कुमार ने बताया कि अटरिया में दुकान की रखवाली कर रहे चौकीदार का शव बरामद हुआ है। दुकान से चोरी भी की गई है। प्रथम दृष्टया बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। हत्या व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed