फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कुंभ जा रहे साधु-संतो को दबंगो ने पीटा

कुंभ जा रहे साधु-संतो को दबंगो ने पीटा

Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कुंभ जा रहे साधु-संतो को दबंगो ने पीटा
घटना से नाराज संत समाज ने मिश्रिख कोतवाली का किया घेराव
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। चित्रकूट के साधु-संतों की टोली इलाहाबाद कुंभ जाने के दौरान नैमिषारण्य दर्शन करने जा रही थी। मिश्रिख इलाके में एक देव स्थान पर संत रुके तो वहां शराब के नशे में धुत दबंगों ने संतों पर अनर्गल टिप्पणी शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने संतों की बुरी तरह पिटाई की। जिससे तीन संत गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस को सूचना देने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो नाराज संतों ने कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बांदा जिले के चित्रकूट अंतर्गत राघवपुरी आश्रम से सागर गिरी और बच्चू गिरी की अगुवाई में संतों की एक टोली इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले के लिए पैदल ही जा रही है।
विज्ञापन


संतों की इस टोली का कार्यक्रम कुंभ जाने के दौरान नैमिषारण्य दर्शन करने का भी है। मिश्रिख मार्ग पर गोला बाबा का स्थान है। बीती रविवार की शाम संतों की यह टोली पानी पीने के लिए गोला बाबा के स्थान पर रुकी। संतों के मुताबिक, वहां कई लोग शराब के नशे में बैठे थे। आरोप है कि शराबियों ने संतों पर अमर्यादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आपा खोकर शराबियों ने पड़ोस स्थित गांव से अपने साथियों को बुला लिया और संतों की पिटाई कर दी। जिससे संत रामलखन गिरी, सुनील गिरी और राजा भइया गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने मिश्रिख कोतवाली में घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण तो करा दिया मगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की।

उधर, संतों की पिटाई की खबर फैलते ही सोमवार को कोतवाली में भारी संख्या में साधु-संत पहुंच गए। नाराज संत कोतवाली का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। तब जाकर आक्रोशित संत शांत हुए।


समय पर कार्रवाई करती पुलिस तो न बिगड़ते हालात
संतों द्वारा कोतवाली का घेराव पुलिसिया लापरवाही व मनमानी का नतीजा रहा। अगर कोतवाली पुलिस शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर समय पर कार्रवाई करती तो यह नौबत नही आती। पुलिस इस मामले में सुलह के रास्ते तलाशती रही। लिहाजा, संत समाज आक्रोशित हो उठा।

मामले में होरीलाल, चंद्रभाल, लुक्का व उसकी पत्नी निवासीगण नई बस्ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
-ब्रजेश राय, कोतवाल मिश्रिख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed