फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डीसीएम व बस टकराई, डीसीएम चालक की मौत

डीसीएम व बस टकराई, डीसीएम चालक की मौत

Sun, 13 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम व बस टकराई, डीसीएम चालक की मौत
सिधौली-बिसवां मार्ग पर हुआ हादसा, आठ यात्री घायल
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक ट्रक व बस की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। इससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई है।

सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर निवासी कौशल (25) ट्रक चालक था। शनिवार को वह ट्रक (डीसीएम) लेकर सिधौली से बिसवां आ रहा था। रास्ते में सिधौली-बिसवां मार्ग पर रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम सपनापुर शिवथाना के बीच ट्रक सामने से आ रही बस से टकरा गया।
विज्ञापन


इससे ट्रक चालक कौशल, बस चालक बिसवां के पठानी टोला निवासी इदादुर रहमान (45), बस यात्री बिसवां के सरैंया माफी निवासी अब्दुल सलीम (40), पप्पू (32), पप्पू की पत्नी अनीता देवी (28), नौशाद की पुत्री मीना देवी, छोटेलाल की पत्नी गजरा (42), ट्रेनी दरोगा इलाहाबाद के राजेंद्र प्रताप पांडेय (35), बहराइच के महसी थाना क्षेत्र के ग्राम बजपेयी पुरवा निवासी भुवनेश्वर की पत्नी स्नेहलता (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायलों को लेकर बिसवां सीएचसी भागी मगर रास्ते में कौशल ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed