फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो दर्जन दुकानों पर चला बुलडोजर

दो दर्जन दुकानों पर चला बुलडोजर

Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दो दर्जन दुकानों पर चला बुलडोजर
दो दर्जन दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। कस्बे में परिवहन निगम की जमीन से बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। इस जमीन पर बसे लोगों के घरों के साथ ही करीब दो दर्जन दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
मालूम हो कि, पिसावां कस्बे में मुख्य चौराहे के पास परिवहन निगम की जमीन है। इस जमीन पर तमाम लोगों ने अवैध कब्जा करके पक्के आवास बने लिए थे। इस पर प्रशासन ने कई बार बाशिंदों को चेतावनी दी थी। स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत देने पर भी कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर बुधवार को एसडीएम बृजपाल सिंह, आरएम विमल राजन, सीओ राधारमण व एसओ जयशंकर सिंह की अगुवाई में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानें ढहा दी गईं। इस बीच कई लोगों ने समय मांगा फिर भी प्रशासन ने कोई मोहलत नहीं दी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की जमीन पर करीब दो दर्जन पक्के आवास बने थे। मगर प्रशासन ने केवल पुतान का ही पूरा आवास ढहा दिया। जबकि अन्य लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्रशासन की ये कार्रवाई लोगों के गले नहीं उतर रही है। पुतान का कहना है कि, मजदूरी करके किसी तरह आवास बनाया था। अगर हमारा मकान अवैध था तो 20 अन्य भी मकान अवैध हैं, उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया? अन्य को चेतावनी देकर ही टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम बृजपाल सिंह का कहना है कि, परिवहन निगम की जमीन पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसे हटवाया गया है। आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहेगी। पूरा अतिक्रमण हटाया जाएगा, भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed