फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   साइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

साइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
साइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, एक की मौत
साइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार, एक मरा
विज्ञापन


लालपुर/लहरपुर। तंबौर से सीतापुर आ रही एक कार मंगलवार को लहरपुर के लालपुर में एक साइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई।

इससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार महिला व उसके पति समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला के पति को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि महिला व एक अन्य घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

तंबौर के इंद्रा नगर निवासी रमाशंकर उर्फ डेविड (25) लाई-चना बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से माल लेने निकला था।

तंबौर से वह एक कार में सवार होकर जिला मुख्यालय चल दिया। तभी लहरपुर-तंबौर मार्ग पर लालपुर के निकट कार ने एक साइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर होते ही कार चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कार सवार तंबौर थाना कस्बा मोहल्ला संगत टोला निवासी संदीप (20), साइकिल सवार लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक पुरवा निवासी राजकुमार व उसकी पत्नी रामश्री घायल हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को लहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने संदीप व रामश्री की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि राजकुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed