{"_id":"59a9a0aa4f1c1bf4278b4c15","slug":"181504288938-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेठिया आयल फैक्ट्री में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेठिया आयल फैक्ट्री में मजदूर की मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेठिया ऑयल फैक्ट्री में मजदूर की मौत
सीतापुर। शहर कोतवाली की एक ऑयल मिल में काम करते समय मजदूर की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मजदूर के परिवारीजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अंकित (21) बिजवार स्थित सेठिया ऑयल मिल में दिहाड़ी मजदूर था। शुक्रवार को वह तेल स्पेलर कंपाउंड मशीन के करीब काम कर रहा था।
चिकनाई अधिक होने से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे मशीन में चला गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने मशीन बंद कर किसी तरह उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक वह बेहाल हो चुका था। फैक्ट्री प्रशासन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिवार ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रशासन ने परिवार को मदद का आश्वासन दिया है। जिसके चलते परिवार ने कहीं कोई शिकायत नहीं की। वहीं पुलिस मामले में अनभिज्ञता जता रही है।