फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गोमती में पलटी नाव, पांच की हालत गंभीर

गोमती में पलटी नाव, पांच की हालत गंभीर

Fri, 22 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोमती में पलटी नाव, पांच की हालत गंभीर
गोमती में पलटी नाव, पांच की हालत गंभीर
विज्ञापन


संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार ग्रामीणों से भरी एक नाव गोमती में पलट गई। इससे नाव में सवार लोग डूबने लगे। हालांकि कुछ दूरी पर नाव से जा रहे लोग जान की बाजी लगा नदी में कूद गए और डूब रहे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लाए।

हादसे में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि नाव पर 40 लोग सवार थे जबकि उसकी क्षमता महज 20 की थी।
विज्ञापन


शिवपुरी गांव गोमती के किनारे स्थित है। इस क्षेत्र के लोग नाव से ही नदी पार करते हैं। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र 40 लोग एक नाव पर सवार होकर नदी पार सिद्ध बाबा स्थान पर पूजा के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती की बीच धारा में नाव अचानक पलट गई। जिसकी वजह से नाव पर सवार लोग गोमती में गिर गए। नाव से गिरे अधिकांश लोग तैरना जानते थे, जो तैरकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे।

बताते हैं कि उसी वक्त कई अन्य नावों पर लोग नदी पार कर रहे थे। जिन्होंने मदद के लिए नदी में छलांग लगा दी। साथ ही निकट गांव के बाशिंदे में भी मदद में जुट गए। जो तैर सकते थे, वे तो तैरकर पार आ गए।


जबकि शिवपुरी निवासी लालजी का पुत्र दिलीप (12), पुतानी की पत्नी राजकुमारी (35), रामेश्वर की पत्नी अर्चना (45), हीरालाल की पत्नी श्यामा (35), अवधेश की पत्नी सोनी (32) को ग्रामीण नदी से निकाल गए।

इन पांचों लोगों की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। आननफानन में पांचों को क्षेत्र की गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पांचों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed