फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तमंचा सटाकर सरेराह युवक को लूटा

तमंचा सटाकर सरेराह युवक को लूटा

Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
तमंचा सटाकर सरेराह युवक को लूटा
महोली (सीतापुर)। एक कोरियर कंपनी में काम करने वाले युवक को बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार दोपहर महोली इलाके में तमंचे के बल पर रोक लिया। उसके पास से 84 सौ की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


वारदात अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जिला मुख्यालय निवासी शुभम ने बताया कि वह एक कोरियर कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह कोरियर लेकर महोली क्षेत्र के बड़ागांव जा रहा था।

जब वह रास्ते में चव्वा बेगमपुर नहरिया के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश आ धमके। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया।

बदमाशों ने उसके पास से 84 सौ की नकदी लूट ली। लूटपाट कर बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी कोतवाल मुस्तकीम अहमद ने बताया कि मामले की जांच कर केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed