{"_id":"5bec6ad0bdec221c3378965e","slug":"151542220496-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर हेल्मेट व सीट बेल्ट के फर्राटा भरते मिले वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर हेल्मेट व सीट बेल्ट के फर्राटा भरते मिले वाहन
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में 213 दोपहिया व चौपहिया वाहनों का चालान
सीतापुर। परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग की ओर से यातायात माह में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने 213 वाहनों का चालान किया। यह कार्रवाई हेलमेट/सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने पर की गई। साथ ही 2.30 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला किया।
शासन के फरमान पर परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग ने जिले में ओवरलोड वाहनों, दो पहिया, चार पहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चला रखा है। इसमें 12 ओवरलोड वाहनों का चालान किया। इसके सापेक्ष 2.30 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पाण्डेय व यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के सैकड़ों वाहनों की जांच की। इसमें बिना हेलमेट पाये जाने पर 159 दो पहिया वाहनों और बिना सीट बेल्ट 54 चार पहिया वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि हेलमेट/सीट बेल्ट हमारी सुरक्षा के लिये बेहद जरूरी है। यातायात निरीक्षक रमेश चंद्र ने अपील कि यातायात के नियमों को जानते हुए भी सफर के दौरान उन्हें न अपनाना जानलेवा हो सकता है, इसलिए यातायात नियमों को हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा तभी सड़क हादसों में कमी आयेगी।