फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   घूस मांगते वीडियो वायरल होने पर दरोगा पर केस, निलंबित

घूस मांगते वीडियो वायरल होने पर दरोगा पर केस, निलंबित

Fri, 03 Aug 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
घूस मांगते वीडियो वायरल होने पर दरोगा पर केस, निलंबित
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में घूस मांगने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने एक उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है। आरोप है कि एक विवेचना में गए उपनिरीक्षक ने पांच हजार की घूंस मांगी थी।
विज्ञापन


हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सदरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह क्षेत्र के सुरखूपुर निवासी श्रीकेशन से एक विवेचना को लेकर पांच हजार रुपये की घूंस मांग रहे थे। यह वीडियो जब एसपी प्रभाकर चौधरी के संज्ञान में आया, तब उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर सुरखूपुर निवासी श्रीकेशन की तहरीर पर पुलिस ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बताया कि यह वीडियो कई माह पूर्व का है। यदि आरोप सिद्ध होता है, तो उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी भी की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed