फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 students get sick from eating contaminated food

दूषित भोजन खाने से 15 छात्राएं बीमार

Thu, 24 Aug 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
15 students get sick from eating contaminated food

रहीमाबाद के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में दूषित भोजन खाने से 15 छात्राएं बीमार हो गईं। आननफानन छात्राओं को खैराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है। वहीं जानकारी पाकर एसडीएम सदर भी सीएचसी पहुंचे।

विज्ञापन


रहीमाबाद में जय प्रकाश नारायन सर्वोदय विद्यालय है। गुरुवार को दोपहर का भोजन करने के बाद विद्यालय की छात्रा मालिया (14), सब्तिमा (15), मुस्कान (14), जूली (13), वैशाली (10), काजल (12), सोनिका (12), शशि गौतम (13), अर्चना (14), पम्मी (12), प्रियांशी (11), शालिनी (10), शिवानी (15), पूजा (12), अंशिका (13) की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


सिर दर्द, जी मितलाना व हाथ पैरों में दर्द व चक्कर आने की शिकायत पर सभी को एंबुलेंस से खैराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी। केंद्र प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि छात्राओं में जो लक्षण थे, उससे फूड पॉयजनिंग का मामला नहीं दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के बीमार होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यहां पर कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उधर, जानकारी पाते ही एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बात की। छात्राओं ने बताया कि भोजन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। एसडीएम ने विद्यालय पहुंचकर जांच की है। 


छात्राएं खैराबाद सीएचसी पहुंचीं तो पत्रकार भी पहुंच गए। पत्रकारों को देखते ही वार्डेन श्वेता ने छात्राओं को डांटना शुरू कर दिया और करीब के ही एक रूम में बुला ले गईं। यहां पर छात्राओं को हिदायत दी कि वे पत्रकारों व किसी अधिकारी को इस मामले में कुछ भी न बताएं। वार्डन की फटकार से बीमार छात्राएं इस कदर सहम गईं कि वे किसी को भी अपनी पीड़ा बताने से कतरा रहीं थीं। एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी जब छात्राओं से पूछताछ कर रहे थे, तो भी छात्राएं वार्डन के खौफ के आगे कुछ नहीं बोलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed