{"_id":"5a15c2d04f1c1b71548beb04","slug":"141511375568-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार पांच को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
हरगांव। थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार पांच लोगाें को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में महिला के दो बच्चे व बहन भी मामूली रूप से जख्मी हुईं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हरगांव के रुकनापुर निवासी ओमकार की पत्नी सीमा देवी (28) अपने मायके लखीमपुर खीरी के ग्राम रिहरिया गई थी। बुधवार को सीमा अपने भाई मनीष कुमार (24), बहन प्रीती देवी (18), पुत्र अर्पित (ढाई वर्ष) व पुत्री पारुल (1) के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी।
बाइक उसका भाई मनीष चला रहा था। हरगांव के ग्राम केसरुआ के निकट एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सीमा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका भाई मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सीमा की बहन व उसके दो बच्चे मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने मनीष की हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन दिनों सड़क के किनारे खुदे हुए पड़े हैं। इसके बावजूद ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।