फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कार्ड बदल खाते से पार किए 52 हजार रुपये

कार्ड बदल खाते से पार किए 52 हजार रुपये

Sat, 12 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
कार्ड बदल खाते से पार किए 52 हजार रुपये
कार्ड बदल खाते से 52 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में उच्चकों ने एक खाता धारक का एडीएम कार्ड बदलकर 52 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित खाता धारक ने इस कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदूपुर निवासी शांति स्वरूप का बैंक खाता स्टेट बैंक में है। गुरुवार की शाम वह कस्बे के स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां एटीएम केबिन में रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसी बीच एक युवक केबिन में पहुंचा और मदद की बात कहने लगा। बातों ही बातों में युवक ने शांति स्वरूप का एटीएम कार्ड बदल दिया। जब एटीएम से रुपये नहीं निकले, तब शांति स्वरूप अपने घर चले गए। इसके बाद कार्ड उड़ाने वाले उचक्के ने कई बार में शांति स्वरूप के खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने का मैसेज जब शांति स्वरूप के मोबाइल पर आया, तब वह दौड़कर बैंक पहुंचा। यहां पर पता चला कि उचक्के ने 52 हजार रुपये पार कर दिए हैं। इस संबंध में पीड़ित ने मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed