फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 26 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
युवक की हादसे में मौत, ट्रिपलिंग के दौरान टक्कर से तीन गंभीर
विज्ञापन


सीतापुर। बिसवां क्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उधर संदना क्षेत्र में बाइक पर ट्रिपलिंग के दौरान कार की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख एक युवक को डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

रेउसा क्षेत्र में ग्राम बसहिया निवासी महेश (30) सोमवार को किसी काम से कस्बा बिसवां गया था। शाम को घर लौटते वक्त कस्बे के बाहर पुरैनी के निकट सड़क के किनारे सवारी का इंतजार करने के दौरान महेश को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महेश को बिसवां सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


संदना थानान्तर्गत ग्राम ककरघटा निवासी बौआ (18) अपने रिश्तेदार ग्राम सोनारी निवासी जगदीश (35) व उसकी पत्नी मालती (30) के साथ बाइक से कमलापुर के ग्राम बहरीमऊ गया था। मंगलवार सुबह बाइक से लौटते समय संदना क्षेत्र के ग्राम डिंगरा मोड़ के करीब सिधौली मिश्रिख मार्ग पर एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने बौआ को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक में उतरा करंट, युवक की मौत

सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र में सोमवार रात दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान माइक में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। हादसे के बाद पंडाल में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह हादसा महमूदाबाद के ग्राम चतुरा बेहड़ गांव में हुआ जहां नवरात्र पर दुर्गा पंडाल सजा है।


पंडाल में गांव का भल्लू (18) माइक पर मां की आरती गा रहा था। इसी बीच माइक में करंट उतर आया। पलक झपकते ही भल्लू माइक से चिपक गया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। बिजली सप्लाई काटे जाने तक भल्लू की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही भल्लू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed