{"_id":"5b8444d142c792466c10114a","slug":"121535395025-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में चिकित्सक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओपीडी में चिकित्सक से मारपीट
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़के सीएचसी कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर किया प्रदर्शन
बिसवां (सीतापुर)। सीएचसी में एक शख्स ने ओपीडी में मरीज देख रहे चिकित्सक से मारपीट की। उसने ओपीडी का रजिस्टर फाड़ते हुए खूब बवाल किया। अस्पताल कर्मी जब तक कुछ समझ पाते हंगामा करने वाला शख्स भाग निकला। डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अस्पताल कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हालांकि पीड़ित डॉक्टर के कोतवाली में तहरीर देने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की बात कही है। नगर के गया प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. सुमित मेहरोत्रा सोमवार को ओपीडी में मरीज देख रहे थे।
सुबह करीब 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ओपीडी में पहुंचा और डॉक्टर से बाहर वाहन में मौजूद मरीज को देखने की जिद करने लगा। इस पर डॉ. सुमित ने उस व्यक्ति से कहा कि आप अपने मरीज को यहीं पर लेकर आओ, हम इस मरीज को देखने के बाद उन्हें देख लेंगे।
विज्ञापन
इतना सुनते ही गुस्साए शख्स ने डॉ. मेहरोत्रा से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है, कि उसने डॉक्टर का कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और ओपीडी रजिस्टर फाड़ दिया। जब तक अस्पताल के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले उक्त व्यक्ति अस्पताल से भाग गया।
सीएचसी चिकित्सकों व कर्मचारियों ने नाराज होकर काम बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। भुक्तभोगी डॉ. सुमित ने इस मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।