{"_id":"5b294cb74f1c1bc5628b5f7d","slug":"121529433271-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने गांव की ही दस साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी की वजह से बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की निवासी बच्ची मंगलवार की दोपहर अपने रिश्तेदार फरचंद अली के घर मोबाइल चार्ज करने गई थी। बताते हैं कि घर में फरचंद अली अकेला था। जिसने बच्ची को कमरे में ही बंद कर लिया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा।
बच्ची की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख, आरोपी पीड़िता को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ भाग गया। परिवारीजन व ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे, तब तक बच्ची की हालत बिगड़ चुकी थी। परिवारीजनों ने आननफानन बच्ची को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में फरचंद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर सूत्रों की माने तो देर रात पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।