फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसों में सात घायल

सड़क हादसों में सात घायल

Fri, 06 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में सात घायल
सड़क हादसों में सात घायल
विज्ञापन


रामकोट/ मछरेहटा(सीतापुर)। रामकोट में सवारियों को लेकर जा रहा एक टैम्पो खंभे से टकरा कर पलट गया। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मछरेहटा थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हुए हैं।

सवारियों को लेकर जा रहा एक टैम्पो सीतापुर-हरदोई मार्ग पर खंभे से टकरा गया। इस दौरान गति तेज होने से टैम्पो पलट गया।

इससे टैम्पो में सवार पिसावां थाना क्षेत्र के गजेंद्र सैनी (55), मिश्रिख के मोहल्ला दौलतपुर निवासी कांती देवी (38), रामकोट के संतोष की पुत्री श्वेता, इंद्र कुमार की पुत्री खुशबू, कैमहरा निवासी संतोष की पत्नी कुसमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गजेंद्र सैनी, कांती देवी को भर्ती कर लिया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में गजेंद्र को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मछरेहटा थाना क्षेत्र के सूरजपुर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक सवार संदना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी पप्पू (25) व मछरेहटा थाना क्षेत्र के बिजुआमऊ निवासी रामकुमार (55) घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed