{"_id":"5bf6f7b6bdec22415a7f9799","slug":"101542911926-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ करने के विरोध पर महिला को भाला घोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से छेड़छाड़ करने के विरोध पर महिला को भाला घोंपा
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
खैराबाद (सीतापुर)। अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने भाले से महिला पर हमला बोल दिया। भाला लगने से महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर बीचबचाव करने पहुंची उसकी बेटी भी हमले में घायल हो गई। हमलावर पर युवती के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है।
वारदात की सूचना यूपी-100 को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को भाला समेत गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला गुरुवार की सुबह घर के बाहर अपने जानवरों को चारा डाल रही थी।
इसी बीच वहां आरोपी खेलावन आ धमका। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती खेलावन ने भाले से उस पर हमला कर दिया। भाला लगने से महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर उसकी बेटी घर से बाहर आई और बीचबचाव करने लगी। इससे युवती भी भाला लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला ने 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को भाला समेत गिरफ्तार कर लिया। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। महिला के मुताबिक, आरोपी आए दिन उसकी बेटी से छेड़छाड़ किया करता था।
इसकी शिकायत उसके घरवालों से की गई थी। इससे गुस्साए आरोपी ने जानलेवा हमला किया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।