फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

बदमाशों ने एजेंसी होल्डर को मारी गोली, लूटे तीन लाख

Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
सीतापुर। कोतवाली मिश्रिख इलाके में शुक्रवार की शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे गुटखा के एजेंसी होल्डर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर करीब तीन लाख का कैश लूट लिया और फरार हो गए। एसपी, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एजेंसी होल्डर को दो गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। एक गोली पैर में लगी है। सिर में भी चोट आई है। गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सरेशाम हुई वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके के औरंगाबाद निवासी आरिफ (30) की मिश्रिख के नहर चौराहे पर पान मसाला की एजेंसी है। वह एजेंसी का होल्डर (डीलर) है। उसका काम सामान की सप्लाई कर पैसों का कलेक्शन कर बैंक में कंपनी के नाम जमा करना है। शुक्रवार की शाम को एजेंसी बंदकर बाइक से सवार होकर वह घर जा रहा था। मिश्रिख में भुड़पुरवा के करीब पहुंचने पर उसकी पत्नी का फोन आ गया। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर वह बात करने लगा, इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और एजेंसी होल्डर से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों से झीनाझपटी हुई। बदमाशों ने पिटाई कर गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। एजेंसी होल्डर को गोली पैर में लगी है। सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। सिर में भी गोली लगनी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस बटों से पिटाई के जख्म होने की बात करते एक्स-रे के बाद तस्वीर साफ होने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि सूचना पाकर पड़ोस के गांव लश्कपुर के प्रधान जयंत यादव मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर मिश्रिख सीएचसी पहुंचे। एसपी आरपी सिंह, एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल मनोज यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कोतवाल को घटना के खुलासे के आदेश दिए हैं। उधर, घायल को सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि घायल ने प्रधान को बताया है कि लूटे गए बैग में 2 लाख 90 और 95 हजार के करीब रुपया था। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पैर में गोली मारी गई है। सिर की चोट के लिए एक्स-रे कराया जा रहा है।
3.80 लाख रुपये जमा कर दिए थे
कोतवाल मिश्रिख मनोज यादव की माने तो एजेंसी होल्डर ने शुक्रवार को ही नैमिषारण्य में 3 लाख 80 हजार रुपये कंपनी के नाम जमा किए थे। बाकी पैसा कलेक्शन करने के बाद वह लेकर घर जा रहा था। मिश्रिख इलाके में जिस तरह से सरेशाम गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे यह बात निकलकर सामने आ रही है कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले रैकी की है। पुलिस की टीमें इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि रेकी कहां से की गई। कहीं बैंक में पैसा जमा करने के दौरान से ही तो बदमाशों ने रेकी नहीं की। एजेंसी से लेकर भुड़पुरवा तक घटना नहीं हुई, जैसे ही बाइक से रुककर वह बात करने लगा, इसी वारदात होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाई लाठियां
वारदात के बाद पीछे मुड़कर भागे बदमाशों की जानकारी होने पर गंगापुरवा के पास धर्मेंद्र राजवंशी और कुछ अन्य युवकों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, इसके लिए उन पर लाठी-डंडे चलाए। लेकिन बदमाश उन्हें असलहा दिखाकर भाग निकले। बदमाश नहर चौराहे की ओर से ही भागे हैं। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह, महमूदाबाद, सिधौली मिश्रिख सीओ, 12 थानों की फोर्स मिश्रिख में डटी है। टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

मिश्रिख में एजेंसी होल्डर के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस की टीमें लगी हुई है। सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। घायल लखनऊ रेफर है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed