{"_id":"5fb549ef8ebc3eefbb0770f8","slug":"crime-sitapur-news-lko5505679148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम से लापता एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।
मल्लापुर गांव निवासी मीता (14) पुत्री नन्हकऊ मंगलवार की शाम को अचानक घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह किशोरी का शव घर से करीब 50 कदम की दूरी पर पुतान के गन्ने के खेत में लगे बबूल के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला।
शव फंदे पर लटकने की सूचना पाकर परिवार व गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सुशील कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।