फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

कमलापुर में बरामद हुईं अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां

Sat, 08 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : SITAPUR
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सरायन नदी के किनारे जयरामपुर पुल के नीचे शनिवार की सुबह अष्टधातु की तीन बेशकीमती मूर्तियां बरामद हुई हैं। मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। मूर्तियां राम, जानकी व लक्ष्मण की हैं। तीनों मूर्तियों का वजन तकरीबन 45 किलो है। संदना इलाके में स्थित एक मंदिर के महंत ने इन मूर्तियों पर अपनी दावेदारी की है।
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के कुछ लोग शनिवार की सुबह जयरामपुर पुल के नीचे सराय नदी के किनारे गए थे। यहां पर इन लोगों ने एक बोरी में कुछ सामान पड़ा देखा। नजदीक जाकर जांच की तो उसमें तीन अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां मिलीं। जिसके बाद इन लोगों ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र कश्यप व थानाध्यक्ष आरबी सुमन को सूचना दी।
विज्ञापन

खबर पाकर प्रधान, पुलिस व काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने तीनों मूर्तियों को कब्जे में ले लिया। यह मूर्तियां राम, जानकी व लक्ष्मण की बताई जा रही हैं। तीनों मूर्तियों का वजन 15-15 किलोग्राम बताया जा रही है। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मूर्तियां मिलने की सूचना पर संदना थाना क्षेत्र के धवार पारा स्थित राम जानकी मंदिर के महंत राम सेवक दास मौके पर पहुंचे। उन्होंनेे मूर्तियों को देखकर दावा किया कि यह मूर्तियां उनके राम जानकी मंदिर की हैं। इन मूर्तियों की 27 जनवरी 2016 को चोरी हो गई थीं। इस मामले में थाने में मुकदमा भी दर्ज है।

महंत के दावे को लेकर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महंत ने बताया कि यह मूर्तियां करीब 400 साल पुरानी हैं और इससे पहले भी एक बार चोरी होकर बरामद हो चुकी हैं। एसओ कमलापुर आरबी सुमन का कहना है कि बरामद मूर्तियां बेशकीमती हैं। इनके बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed