{"_id":"5e3b09c28ebc3ee5a94bfc4c","slug":"cousin-injured-sitapur-news-lko5068989177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, मौसेरा भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, मौसेरा भाई जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। लखीमपुर खीरी के दो मौसेरे भाइयों को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। एसयूवी चालक वाहन सहित भाग निकला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा गांव निवासी पप्पू उर्फ बांके (22) पुत्र रामदरस अपने मौसेरे भाई सूरज (20) पुत्र खुशीराम के साथ मंगलवार को हरगांव इलाके के सरैंया राह गांव रिश्तेदारी में आए थे। वहां से बुधवार सुबह दोनों वापस जा रहे थे।
जब सरैंया राह गांव से कुछ दूरी पर निकले, तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित भाग निकला। हादसे में जख्मी दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वहां से पप्पू को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूरज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।