फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona

2516 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
corona
फोटो-13 सीतापुर में जिला महिला में लाभार्थी को कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के टीकाकरण के बाद कोरोना योद्धाओं में उत्साह आ गया। इसकी तस्दीक खुद ही आंकड़े कर रहे हैं। पहले दिन जहां 42 फीसदी टीकाकरण हुआ था। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को यह आंकड़ा 72.8 फीसदी तक पहुंच गया। टीकाकरण में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य महकमा काफी खुश है। अभियान में दूसरे दिन 2516 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया, जबकि 939 फ्रंट लाइन वर्कर गैर हाजिर रहे। छूटे कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण अब अगले चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के बाद अब फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा रहा है। पिछले दो दिन से टीकाकरण अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को जहां जिले के डीएम, एसपी सहित अन्य आलाधिकारियों ने टीकाकरण कराया था। इस दिन पूरे जिले में महज 42 फीसद ही टीकाकरण हुआ था। इन अफसरों ने कोरोना योद्धाओं से हर हाल में टीकाकरण करवाने की अपील की थी।
विज्ञापन

आलाधिकारियों की यह अपील सार्थक भी हुई। शुक्रवार को पुलिस, राजस्व व अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ टीकाकरण कराया। पीएचसी सदर बाजार, इस्माइलपुर, जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, द्वितीय वाहिनी पीएसी, 11 बटालियन, 27 बटालियन व पुलिस लाइन में टीकाकरण हुआ। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया 3455 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था जबकि 2516 लोगों ने टीका लगवाया। 939 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से टीकाकरण संपन्न हो गया है। इस दिन टीकाकरण के प्रतिशत में काफी इजाफा हुआ है। 72.8 फीसद कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण करवाया है। डॉ. पीके सिंह ने कहा कि सभी चयनित कोरोना योद्धा टीकाकरण करवाकर अपनी जिंदगी को सुरक्षित बनाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दिन 16 जनवरी को छूटे कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed