{"_id":"5f2d8e368ebc3e3d1850c412","slug":"corona-sitapur-news-lko5341343198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परिवार के 14 सदस्यों समेत 38 और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परिवार के 14 सदस्यों समेत 38 और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महमूदाबाद और मानपुर इलाके में दो परिवारों के 14 सदस्यों समेत 38 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इसमें कमलापुर में एक मोबाइल कॉल सेंटर में युवक/युवतियों समेत लहरपुर में लेखपाल की पत्नी, सिधौली में फॉर्मासिस्ट भी शामिल है। अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 910 हो गई है और पांच लोगों की जान भी जा चुकी हैं।
बिसवां विकासखंड के ग्राम मानपुर के एक वृद्ध को दिल की बीमारी थी। परिवारीजन लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराने ले गए थे। वहां पर कोरोना की जांच की गई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पूरे परिवार की जांच की गई। वद्ध की पत्नी, बहू, लड़का, तीन पौत्र व वृद्ध को लखनऊ ले जाने वाला गांव का ड्राइवर समेत आठ लोग पॉजिटिव आ गए हैं। इससें परिवार में हड़कंप मच गया है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। अब गांव को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।
सीएचसी पहला के तहत ग्राम शेखपुर में एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित हुए हैं। एक स्कूल के प्रबंधक समेत उसके दो बेटे, दो बहू व एक भाई पॉजिटिव आए हैं। अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा ने बताया मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कमलापुर के सुनारी में एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी का कॉल सेंटर है। यहां पर एंटीजन किट से जांच कराई गई। जिसमें 12 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें सात युवक व पांच युवतियां शामिल हैं। लहरपुर तहसील में एक लेखपाल की पत्नी जांच में पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
सिधौली सीएचसी के एक फॉर्मासिस्ट भी पॉजिटिव आए हैं। इनको क्वारंटीन करा दिया गया है। शहर के विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले में एक ही परिवार के दो युवक संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा बुद्वनगर, कमैय्याकलां बिसवां, अबदीपुर में एक-एक युवक पॉजिटिव आया है। सीतापुर के दो युवक भी संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके पते की जांच कर रहा है। विजयल क्ष्मीनगर का एक वृद्ध, ठाकुरगंज महमूदाबाद की एक महिला भी पॉजिटिव आई है। वहीं तंबौर में भी दो पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया हैं। संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।