{"_id":"5f3421928ebc3e3cb75e5580","slug":"corona-patient-sitapur-news-lko53489432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने ली एक और जान, 61 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने ली एक और जान, 61 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है। महामारी अब जानलेवा बनती जा रही है। मिश्रिख के एक संक्रमित मरीज की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह छठीं मौत हुई है। बुधवार को नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियंता, महोली नगर पंचायत के एक सभासद, पांच कर्मचारी समेत 61 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1222 हो गई है।
मिश्रिख कस्बे के थोक निवासी अधेड़ कई दिन पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिशाषी अभियंता कोरोना पॉजिटिव हैं।
महोली नगर पंचायत में एक सभासद सहित पांच कर्मचारी पॉजिटिव हो गए हैं। महोली के ही तीन-तीन लोग कसाईटोला व भठ्ठा मोहल्ले के संक्रमित हैं। शहर के सदर बाजार, अग्रसेन बिहार कॉलोनी सीतापुर, नई बस्ती, तालगांव, बिरासी पहला, रेउसा, रघुनाथपुर सिधौली, दलेलनगर सिधौली, कसमंडा सिधौली, मुराऊखेड़ा सिधौली, बिगहिया सिधौली, सुदामापुरी सिधौली, बरेठी नूरपुर, घूरामऊ बंगला, जहगीरपुर सिधौली, नई बस्ती कसमंडा, रामगढ़, प्रेमनगर सिधौली, भगवानपुर में एक-एक केस सामने आया है।
विज्ञापन
सोनारी कसमंडा के दो पुरुष व दो महिला पॉजिटिव हुई है। पहला ब्लॉक के बेहमा में तीन पुरुष व दो महिला संक्रमित हुई है। विजय लक्ष्मी नगर में पांच मामले एक साथ सामने आए हैं। जिनमें दो महिला व तीन पुरुष शामिल है। सिधौली के जगन्नाथपुर व शहर के मिरदहीटोला में दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं। पीलीभीत, अयोध्या, अमेठी व लखनऊ जिले के एक-एक युवक पॉजिटिव हुआ है। एक युवक का पता अज्ञात है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को कोविड-19 सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।