फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Contact road will be built till Salempur village, inssitapur road salempur villagepection conducted on the orders of the court

Sitapur News: सलेमपुर गांव तक बनेगा संपर्क मार्ग, कोर्ट के आदेश पर हुआ निरीक्षण

Sat, 23 Mar 2024 02:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 23 Mar 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Contact road will be built till Salempur village, inssitapur road salempur villagepection conducted on the orders of the court
कमलापुर। कसमंडा ब्लॉक क्षेत्र में एक गांव में आजादी के बाद से आज तक सड़क नहीं बनी है। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में संपर्क मार्ग बनने की आस जग गई है।
विज्ञापन


सलेमपुर गांव में देश की आजादी के बाद से आज तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण लगातार शासन और प्रशासन से संपर्क मार्ग बनाने की गुहार लगाते रहे। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो थक हारकर ग्रामीणों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को नायाब तहसीलदार, पीडी, रेंजर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संग बीडीओ मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए निरीक्षण किया। अधिकारियों की मानें तो जो कच्चा रास्ता आवागमन के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है, उसे बनाने में तकनीकी समस्या आ रही है। इसके लिए दूसरे विकल्प की तलाश की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवेश अवस्थी ने बताया कि गांव तक रास्ता मिल जाए तो आवागमन में सहूलियत हो। एक अन्य ग्रामीण अरविंद ने बताया कि आजादी से आज तक हम लोग रास्ते के लिए तरस रहे हैं। खामी कोई भी हो, उसे दूर कर रास्ता उपलब्ध कराना शासन प्रशासन का काम है। शुक्रवार के निरीक्षण के बाद रास्ता बनने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed