{"_id":"695961c8ce8303c949030b0c","slug":"construction-of-bypass-on-parikrama-marg-started-amid-protests-sitapur-news-c-102-1-stp1003-147507-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विरोध के बीच शुरू हुआ परिक्रमा मार्ग पर बाईपास का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विरोध के बीच शुरू हुआ परिक्रमा मार्ग पर बाईपास का निर्माण
Sun, 04 Jan 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। तहसील मिश्रिख व थाना पिसावां क्षेत्र में द्रोणाचार्य घाट से तेजीपुरवा होते हुए 84 कोसी परिक्रमा के छठे पड़ाव देवगवां के लिए प्रस्तावित बाईपास मार्ग का काम शुरू हो गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
इस बाईपास मार्ग के निर्माण का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा था। किसानों का कहना था कि यह मार्ग उनकी उपजाऊ खेती वाली जमीन से होकर निकलेगा। इससे उनकी आजीविका पर प्रभाव पड़ेगा। किसान सरजू, दयाराम, रामनरेश, दिग्विजय और महिपाल सहित कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया।
प्रशासन ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान अडिग रहे। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पीएसी के साथ चार थानों का फोर्स मौके पर तैनात रही। अधिकारियों ने निगरानी के बीच बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया। इ