फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Construction of a bridge on Sharda Canal will make traffic easier

Sitapur News: शारदा नहर पर पुल बनने से आवागमन होगा सुगम

Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of a bridge on Sharda Canal will make traffic easier
लहरपुर (सीतापुर)। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने बृहस्पतिवार को शारदा नहर भदफर मार्ग पर प्रस्तावित पुल के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन का शुभारंभ किया। यह पुल पोगलीपुर के पास बनेगा। पुल बनने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

शारदा नहर का पुराना पुल जर्जर और संकरा है। इस वजह से यात्रियों को आने-जाने में भारी असुविधा हो रही थी। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने बताया कि नया पुल बन जाने से लहरपुर से बहराइच जाने वाले वाहन आसानी से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कमलेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, सचिन मिश्रा, रामप्रताप सिंह, लवकुश शुक्ला, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता रामनरेश वर्मा, सहायक अभियंता अनूप कुमार राजवंशी, अवर अभियंता आशीष सिंह, अवर अभियंता महेंद्र प्रताप गौतम, अवर अभियंता सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed