{"_id":"69010db1f7c078a0a60600d5","slug":"congresss-growing-strength-will-bring-about-change-rai-sitapur-news-c-102-1-slko1055-143076-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बढ़ती ताकत से दिखेगा बदलाव : राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बढ़ती ताकत से दिखेगा बदलाव : राय
Wed, 29 Oct 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के राजा कॉलेज मैदान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांसद राकेश राठौर की अगुवाई में हुए इस आयोजन की जिम्मेदारी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हिस्सेदारी करते हुए कहा कांग्रेस की बढ़ती ताकत से जल्द देश में बदलाव दिखेगा। इसकी शुरूआत बिहार चुनाव से होगी।
बारिश होने के बावजूद कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता की भीड़ को देख कर प्रसन्न प्रदेश अध्यक्ष ने इसे कांग्रेस की बढ़ती ताकत का संकेत बताया। कहा कि सीतापुर में कांग्रेस की बढ़ती ताकत का यह संदेश बिहार से होकर दिल्ली तक जाएगा। कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार ने किसी को नौकरी नहीं दी। शिक्षा व रोजगार के मामले में जनता समझ रही है कि उनको बेवफूक बनाया जा रहा है।
सांसद राकेश राठौर ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता आने और जाने में कुछ समय ही लगता है। कार्यक्रम संयोजक रत्नम राठौर ने कहा कि इतनी बारिश के बाद भी जनता यहां आई है, क्योंकि उनका सांसद राकेश राठौर से दिल का रिश्ता है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि जनता का जोश देखकर लग रहा है वह संविधान को बचाने के लिए संकल्पित है। संविधान ने सभी को एक अधिकार दिया। लेकिन इसको खत्म करने की जो साजिश चल रही है, उसे अब रोकने की जरूरत है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम सिपाही के रूप में कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।