{"_id":"6546932b7a252361a001ab57","slug":"condition-of-mother-and-brother-also-critical-symptoms-of-dengue-found-sitapur-news-c-102-1-slko1037-4998-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मां व भाई की भी हालत गंभीर, डेंगू के मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मां व भाई की भी हालत गंभीर, डेंगू के मिले लक्षण
विज्ञापन
सीतापुर/खैराबाद। खैराबाद में शुक्रवार को डेंगू से एक छात्र की मौत के बाद उसकी मां व भाई को भी तेज बुखार आ रहा है। हालात गंभीर होने पर शनिवार को उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
खैराबाद के मोहल्ला हटौरा निवासी स्नातक के छात्र अनिकेत जायसवाल (20) की शुक्रवार को डेंगू से बीसीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को मोहल्ले में सीएचसी की एक टीम पहुंची। मां मीरा व छोटा भाई तुषार को भी तेज बुखार आ रहा था। पहले सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मां व तुषार में डेंगू के लक्षण मिले हैं। हालांकि अभी जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है।
मोहल्ले में डॉ. शाहिना ने शिविर लगाकर 65 मरीजों को दवाइयां दीं। यह मरीज बुखार से कई दिनों से जूझ रहे थे। 38 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि मरीजों की बराबर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मिले चार नए मरीज
जिला अस्पताल की जांच में डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। अस्पताल में अब भर्ती मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इलाज के बाद सभी मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है।