फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cockroaches found in Blocks of ice

बर्फ की सिल्लियों में मिले कॉकरोच

Sat, 28 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 28 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
cockroaches found in Blocks of ice
आइस - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को सहगल आइस फैक्ट्री में छापा मारा। यहां कई अनियमितताएं मिलीं। बर्फ की सिल्लियों में मरे हुए कीड़े और मक्खियां थीं। बर्फ की जमाई जा रही सिल्लियों में कॉकरोच भी मरे पड़े थे। हर तरफ गंदगी का अंबार मिला।
विज्ञापन


संचालक के पास आइस फैक्ट्री का लाइसेंस भी नहीं था। अनियमितताएं पाए जाने पर आइस फैक्ट्री को सील कर दिया गया। साथ ही पानी की जांच के लिए तीन नमूने भी लिए गए। यह फैक्ट्री करीब पांच साल से चल रही थी। यहां पर प्रतिदिन सौ क्विंटल बर्फ बनाया जाता है। इसकी सप्लाई जिले भर में होती है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से खैराबाद की आइस फैक्ट्री में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसी आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी व अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने सहगल आइस फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के समय तीन सेक्शन में बर्फ जमाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों सेक्सनों की जांच की गई तो सिल्लियों में कीड़े-मकौड़े व कॉकरोच जमे मिले। कुछ ऐसी भी सिल्लियां मिलीं, जिनमें दो दर्जन से अधिक कीड़े-मकौड़े मिले। इसके अलावा परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। दीवारों पर गंदगी की परतें जमा थीं। व्यापारी से जब पानी की गुणवत्ता जांचने की रिपोर्ट मांगी तो वह भी खराब मिली।


जिस पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। टीम ने फैक्ट्री के तीनाें सेक्सनों से पानी के नमूने भरे हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि व्यापारी के सुधार करने तक फैक्ट्री सील रहेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी के पास खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed