{"_id":"67ed838272fa59a72b0808e8","slug":"cmo-is-angry-after-seeing-the-dirt-gave-instructions-to-improve-it-sitapur-news-c-102-1-stp1002-129523-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गंदगी देख सीएमओ नाराज, सुधार की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गंदगी देख सीएमओ नाराज, सुधार की दी हिदायत
विज्ञापन
सीतापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में व्याप्त गंदगी के साथ कई चिकित्सक व फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक डाॅ. आशीष सिंह को अस्पताल के सभी कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने व अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह करीब 8.20 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रहे डाॅ. आनंद मौजूद थे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्टॉफ उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण कक्ष, डेंटल वार्ड व लैब का अवलोकन किया। लैब में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड देखा, जहां नोटिस बोर्ड पर ड्यूटी कर रहे स्टॉफ का नाम अंकित नहीं था। इसके आलावा डाॅ. पीके सिंह, डाॅ. अनवर का कक्ष बंद मिला। इस बीच सूचना पाकर आनन-फानन सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आशीष सिंह अस्पताल पहुंचे।
सीएमओ ने अधीक्षक से अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अनुपस्थित कर्मचारियों को लेकर फटकार भी लगाई। इसके बाद एक्सरे मशीन और एक्सरे करवाने वाले मरीजों का रजिस्टर भी देखा। निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम, औषधि भंडारण कक्ष बंद मिला। सीएमओ ने औषधि भंडारण कक्ष का ताला खुलवाकर दवाओं को देखा, जहां उन्हें कुछ दवाओं के पैकेट खराब मिले। उन्होंने यूनिसेफ निरीक्षण का रजिस्टर चेक किया। सीएमओ ने अधीक्षक से हीट वेव के मरीजों के लिए इंतजाम करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ 8:50 बजे महिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल गेट पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण व गेट पर कूड़ा जलते देख वह काफी नाराज हुए। महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या का रजिस्टर देखा। इसके बाद एनसीडी लैब, लेबर रूम, ओटी कक्ष, बीपीएमयू कक्ष, एनबीएसयू कक्ष को देखा। सीएमओ ने मरीज सपना, रईसा, उमावती व आरती से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ये रहे गैरहाजिर
मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण के दौरान डाॅ. पीके सिंह, डाॅ. शुक्रति शुक्ला, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. विवेक, डाॅ. शफीना, चीफ फार्मासिस्ट मनोज राही, सुदामा प्रसाद, रवी प्रकाश, एलटी उर्मिला देवी, उमेश, स्टॉफ नर्स मंजू देवी गैर हाजिर थीं।