{"_id":"658c6ef4a62789f0a5076ec9","slug":"clash-between-teacher-and-parents-due-to-childrens-absence-from-school-sitapur-news-c-102-1-stp1002-7658-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्कूल से बच्चों के गैर हाजिर रहने पर शिक्षिका व अभिभावक में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्कूल से बच्चों के गैर हाजिर रहने पर शिक्षिका व अभिभावक में झड़प
Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद/सीतापुर। प्राथमिक विद्यालय नरही की एक शिक्षिका पर अभिभावक ने अपने बच्चों को पीटने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात में मामले को लेकर तहरीर दी है। वहीं, शिक्षिका ने 1090 पर कॉल करने के साथ अपने आला अधिकारियों से शिकायत कर अभिभावक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के देवीपुर नरही निवासी रामसेवक ने बताया कि उनकी बेटी चांदनी कक्षा चार और बेटा आशुतोष कक्षा एक में प्राथमिक विद्यालय नरही में पढ़ते हैं। बेटी दो दिनों से बुखार के कारण जबकि बेटे को चोट लगने के कारण 12 दिनों से स्कूल नहीं गए थे। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह शिक्षिका वंदना दीक्षित घर पहुंची और आते ही पास में पड़े गन्ने को उठाकर बच्चों को पीटने लगी। रामसेवक ने मामले की तहरीर कोतवाली देहात में दी है।
शिक्षिका वंदना दीक्षित का आरोप है कि वे छात्र को चोट लगने की जानकारी होने पर उसे देखने गई थी। उसकी बहन भी दो दिन से स्कूल नहीं आई थी तो उससे कारण पूछ रही थी। इसी बात को लेकर बच्चों के पिता रामसेवक नशे में धुत होकर आया और अभद्रता करने लगा। पूरे मामले की शिकायत 1090 पर की है। विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। बच्चों को पीटने का आरोप निराधार है।