फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Civil engineer beaten by supervisor, FIR registered

Sitapur News: सिविल इंजीनियर को सुपरवाइजर ने पीटा, एफआईआर दर्ज

Fri, 08 May 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Civil engineer beaten by supervisor, FIR registered
सिधौली। रामेश्वरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत लखनऊ के नौबस्ता पुलिया निवासी कृष्ण कुमार सिंह को मनवा चौकी निवासी अजय तिवारी ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार उनके कॉलेज में अजय तिवारी सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। एक मई को उन्होंने अजय तिवारी से एक मिस्त्री की मांग की थी। इस पर उनकी नोकझोंक हुई। उस समय मामला कॉलेज के चेयरमैन तक पहुंचा तो दोनों शांत हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार शाम पीड़ित छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे। इस दौरान अजय तिवारी ने कॉलेज गेट के पास रोककर अपशब्द कहे। विरोध पर लात-घूंसों व हाथ में पहने कड़े से मारा। आरोपी ने पीड़ित का सिर फोड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed