{"_id":"58221b1b4f1c1ba16fb38167","slug":"city-under-smog-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से ढका रहा जिला, सर्द हवाओं से छूटी कंपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से ढका रहा जिला, सर्द हवाओं से छूटी कंपकपी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
छाया रहा धुआं।
- फोटो : amar ujala
पश्चिमोत्तर हवाओं से सीतापुर पहुंचा धुंध मंगलवार को भी पूरे जिले पर छाया रहा। जहां आसमान से लेकर धरती तक धुंध नजर आती रही, वहीं सर्द हवाओं से लोगों के कंपकपी छूटती रही। सर्द मौसम को देखते हुए लोगों ने खुद को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की खरीददारी की।
विज्ञापन
वहीं इन दिनों रजाई व गद्दों का बाजार गर्म हो गया है। यहां शुक्रवार की रात से धुंध का प्रकोप छाया हुआ है। मंगलवार की भोर हुई, तब भी जिला धुंध से घिरा नजर आया। छह बजकर 23 मिनट पर सूर्योदय तो हो गया, लेकिन सूर्य के दर्शन एक घंटे बाद ही हो सके। धुंध के कारण सुबह साढ़े सात बजे के करीब सूर्य आसमान में नजर आया।
विज्ञापन
इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थीं। जिसके कारण लोगों को कंपकपी छूटने लगी। लोग स्वेटर, जैकेट, कोट, कंबल, शाल ओढ़कर अपने घरों से बाहर निकले। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
ठंड के कारण बाजारों में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीददारी की। जहां ऊनी स्वेटर, शाल आदि की बिक्री हुई, वहीं जैकेट की भी जमकर बिकी हुई। लोगों ने रजाई भी खरीदी। पूरा दिन लोग खुद को जाड़े से बचाने का इंतजाम करते नजर आए।