{"_id":"609c124f8ebc3e1380558d37","slug":"citrus-and-ginger-prices-on-the-sky-sitapur-news-lko5778721194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींबू और अदरक के भाव आसमान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींबू और अदरक के भाव आसमान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पहले प्याज ने रुलाया... अब नीबू व अदरक के भाव आसमान छू रहे हैं। 15 दिन पहले 30 रुपये किलो बिकने वाला नींबू अब 80 रुपये किलो पहुंच गया है। अदरक के दामों में भी काफी इजाफा हुआ है। 30 से 50 रुपये किलो अदरक हो गई है। महंगाई के पीछे सब्जी व्यापारी कोरोना काल में नीबू व अदरक की मांग अधिक होने का कारण बता रहे हैं।
इस समय कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अधिकतर लोगों को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायतें आ रही हैं। चिकित्सक लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह बताते हैं कि कोरोना मरीजों को गर्म पानी के साथ नीबू व अदरक का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद है। इससे कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिलती है। अब लोग नींबू व अदरक को खूब खरीद रहे हैं।
जब डिमांड बढ़ी है तो इनके रेट भी काफी ऊंचे हो गए हैं। सब्जी व्यापारी सियाराम का कहना है कि 15 दिन पहले नींबू 30 रुपये किलो मिल जाता था। उस समय नींबू की डिमांड अधिक नहीं थी। पहले जो ग्राहक 250 ग्राम नींबू लेता था अब वह एक किलो तक ले रहा है। सब्जी लेने वाले अधिकतर ग्राहक बिना नींबू लिए नहीं जाते हैं। कुछ यही हाल अदरक का भी है।
विज्ञापन
अदरक के दाम भी दोगुने तक हो गए हैं। अब बाजार में 50 रुपये किलो बिक रही है। सियाराम का कहना है अगर ऐसे ही डिमांड रही तो आने वाले दिनों में इनके भाव बढ़ सकते है। गैर जनपदों से इनकी आवक कम हो गई है। जिले में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों से सब्जी आती है।
सब्जियों के बढ़े भाव
सब्जी 15 दिन पहले अब
आलू 10 13
टमाटर 20 10
तोरई 30 40
लौकी 15 20
परवल 50 60
कटहल 40 50
घुइयां 15 20
धनिया 30 40
मिर्चा 50 60
गोभी 25 30