{"_id":"571bc1cc4f1c1b742f8b4cde","slug":"ciknpoks-15-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनपॉक्स से 15 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनपॉक्स से 15 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर के करनपुर गांव में संक्रामक रोगों से 35 लोग बीमार हैं। इनमें 15 लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं। जबकि 20 को बुखार व खसरे की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच पीड़ितों की जांच की और दवाएं दीं।
ग्राम करनपुर निवासी निर्मल का पुत्र अमन (8) व चमन (5) के शरीर पर दाने पड़े हुए थे। परिवार ने निजी चिकित्सकों को दिखाया तो दोनों में चिकनपॉक्स की पुष्टि हुई।
इसी तरह से गांव के राजाराम का पुत्र अंशू वर्मा (10), शोभावती (25), बहोरी लाल (21), बहोरी की पत्नी बीना देवी (45), मौजी लाल (35), राम खेलावन (45), शिवसरन की पत्नी बाला देवी (33), राम प्रकाश की पत्नी प्रेमा देवी (32) समेत करीब 15 लोग चिकनपॉक्स की चपेट में हैं।
विज्ञापन
जबकि गांव के बृजेश का पुत्र आकाश (13), लवकुश का पुत्र आदर्श (10), शिवराज का पुत्र अनुराग (12), रमेश का पुत्र सचिन (9), राम प्रकाश की पुत्री सुमन (13), दिनेश का पुत्र विकास (7), कमलेश की पत्नी मंजू (24) समेत करीब 20 लोग खसरे से पीड़ित हैं।
ये लोग भी प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। उधर, करनपुर में बीमारी फैलने की सूचना पाकर महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की एक टीम डॉ. एसएन गुप्त के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम ने करीब 70 लोगों की जांच की।
इनमें 35 लोग बीमार मिले। डॉ. एसएन गुप्त ने बताया कि करीब 15 लोगों को चिकनपॉक्स था। जबकि 20 लोग बुखार व खसरे से पीड़ित थे। सभी को जांच के बाद दवाएं दी गईं। गांव में साफ-सफाई रखने की सलाह भी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों के खून की जांच भी की है।