{"_id":"c66aa9892ae364a67ad28774b7bc8a7b","slug":"christmas-celebration-in-city-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए गिरजाघर, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए गिरजाघर, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशू के जन्मदिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गिरजाघरों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। क्रिसमस ट्री भी लोगों का आकर्षण चुरा रहा है।
विज्ञापन
चर्चों में सजी झांकियां भी लोगों प्रभु यीशू के बलिदान की कहानी बता रही हैं। क्रिसमस पर्व पर सांता क्लॉज बच्चों के लिए उपहार लगाएगा और उन्हें गिफ्ट भी बांटेगा। उधर, क्रिसमस पर्व पर लेकर शहर में कई स्थानों पर दुकानों में देर रात तक खरीदारी का दौर चला। ब्रेकरी आइटम की भी डिमांड रही।
विज्ञापन
सीतापुर जनपद में ईसाई परिवारों की संख्या 250 के करीब है। शहर के गिरजाघरों और ईसाई मिशनरीज के स्कूलों में क्रिसमस को लेकर आकर्षक और मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं।
विज्ञापन
ईसाई समुदाय के लोग गुरुवार देर शाम तक पर्व को लेकर खरीदारी करने में जुटे रहे। शहर में सात चर्च हैं। एटीसी के पास बने सबसे पुराने चर्च को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है।
प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर अभी से कार्यक्रम चल रहे हैं। इस दौरान कैरल सिगिंग प्रोग्राम होगा। जिसमें महिलाएं प्रभु यीशु के गीतें गाती हैं। उनके संदेशों को समुदाय के घर-घर जाकर बताया जाएगा।
गिफ्ट एक्सचेंज प्रोग्राम होगा, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे को उपहार देंगी। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। 25 दिसंबर को गिरजाघर में प्रार्थना सभा होगी। विशेष गीत गाए जाएंगे। केक काटा जाएगा। यह सिलसिला दिन भर चलेगा।