फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   chilly winds with fog shivers, mercury dip

कोहरे ने थाम दी रफ्तार, गिरकर सात डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
chilly winds with fog shivers, mercury dip
सीतापुर। दिसंबर माह में पारा गिरता ही जा रहा है। शुक्रवार का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जब दिन का पारा सात डिग्री पहुंच गया। इससे गलन बढ़ गई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप ने राहत जरूर दी। लेकिन शाम के समय फिर से गलन पैदा हो गई। इससे लोग घरों में दुबके हुए नजर आए। शुक्रवार दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई। सड़काें पर कोहरा दिखाई दिया। करीब 10 बजे तक धुंध ही छाई रही। उसके बाद गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

करीब 12 बजे मौसम से राहत मिलती हुई दिखाई दी और धूप भी निकली। लेकिन करीब चार बजे के बाद धूप गायब होते ही गलन बढ़नी शुरू हो गई। शाम होते-होते मौसम काफी ठंडा हो गया। सड़कों पर ठंड की वजह से आवागमन भी कम ही होता दिखाई दिया। बाजारों में भी ठंड की वजह से सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया दिन में न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन

इस समय कड़ाकेे की ठंड पड़ रही है। ऐसे में कई बीमारियों ने मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। दिल व सांस के रोगियों की समस्या बढ़ गई है। क्योंकि ठंड में नसों में खिंचाव आने लगता है। वहीं इस समय त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। चिकित्सकों का कहना है ठंड में त्वचा सूखने लगती है। इसकी वजह से खुजली सहित अन्य समस्याएं पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा गेहूं के लिए फायदेमंद
इस समय घना कोहरा पड़ रहा है। ठंड की वजह से लोगों को परेशानी जरूर हो रही है लेकिन गेहूं के लिए यह कोहरा फायदेमंद है। किसान कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि पाला पड़ने से गेहूं का उत्पादन अच्छा होता है। वहीं यह अरहर फसल के लिए नुकसानदेह है। गन्ने की फसल पर इस कोहरे का कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed