{"_id":"6016f0b48ebc3e56861bc207","slug":"checkup-and-distribute-medicines-to-6581-patients-sitapur-news-lko562542684","type":"story","status":"publish","title_hn":"6581 मरीजों का चेकअप करके बांटी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6581 मरीजों का चेकअप करके बांटी दवाएं
विज्ञापन
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का परीक्षण करते डाक्टर।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 6581 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण करके दवाईयां दी गई। इस मेले का आयोजन जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। गंभीर मरीजों को सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन शुरू किया गया है।
यह मेला प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित किया जाता है। मेले में आने वाले मरीजों का पहले चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसके बाद उनको दवाईयां वितरित की गई। मेला प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया मेले में ब्लॅड प्रेशर, शुगर, कोरोना सहित अन्य जांच की तुरंत व्यवस्था मौजूद रही।
मेले में आए मरीजों को कोविड प्रोटोकाल का पालन कराते हुए सुविधाएं मुहैय्या कराई गई। प्रत्येक मरीज को एक सप्ताह की दवाईयां दी गई है। वह दोबारा अगले सप्ताह मेले में आकर अपना दोबारा इलाज करवा सकता है। इस दौरान अगर उसकी हालत गंभीर होती है तो वह अपने सीएचसी पर जाकर दवाईयां ले सकता है। इस समय मेले में 6581 मरीजों का चेकअप करके दवाईयां दी गई।