{"_id":"68681d46d21ed1da630aa059","slug":"chc-reprimanded-for-low-delivery-rate-sitapur-news-c-102-1-slko1053-135720-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएचसी में कम प्रसव होने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएचसी में कम प्रसव होने पर लगाई फटकार
Fri, 04 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी पिसावां में प्रसव बहुत ही कम हो रहे हैं। महिलाएं निजी अस्पतालों में प्रसव कराना ज्यादा बेहतर महसूस कर रही हैं। यह देखकर नाराज सीएमओ ने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए सीएचसी पर प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हंै। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार शुक्रवार को सीएचसी पिसावां का औचक निरीक्षण कर रहे थे।
निरीक्षण के समय इमरजेंसी की हालत भी बदहाल मिली। प्रसव की स्थिति भी काफी कम मिली। सीएमओ ने कहा कि महिलाएं सरकारी अस्पतालों के बजाय प्राइवेट में अधिक जा रही हंै। यह किन कारणों से हो रहा है, इसकी जानकारी करके अस्पताल में प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए।
सीएचसी में इनडोर में भर्ती मरीजों की संख्या काफी कम मिली। अधीक्षक को चेतावनी दी गई कि गर्भवती के साथ ही अन्य मरीजों को भी भर्ती किया जाए। निरीक्षण के दौरान टूटे बेड व दीवारों से छूटता प्लास्टर देखकर भी सीएमओ बिफर पड़े। सीएमओ ने पीएचसी रामकोट का निरीक्षण किया। कोल्डचेन का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यहां पर भी प्रसव बहुत कम होते मिले।