फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Celebrate navaratra

नवरात्र आज से, मंदिरों में होगा मां का गुणगान

Wed, 20 Sep 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Celebrate navaratra
शैलपुत्री - फोटो : self

शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु नवरात्र भर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान करेंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को भी सजा दिया गया है। उधर, नवरात्र की पूर्व संध्या पर शहर की प्रमुख बाजारों में गहमागहमी रही।

विज्ञापन


पूजा सामग्री के अलावा लोग व्रत में खाने वाली चीजें खरीदते नजर आए। नवरात्र भर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। मंदिर देवी मां के जयकारों से गुंजायमान रहेंगे। शारदीय नवरात्र का गुरुवार से शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


इस बार नवरात्र नौ दिन के हैं। नवरात्र भर जगत जननी मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालु घरों में कलश स्थापना करते हैं। फिर व्रत रहकर मां दुर्गा की आराधना में लीन हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई श्रद्धालु पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में नवरात्र की पूर्व संध्या पर लोग कलश स्थापना, पूजन व व्रत में उपयोग की जाने वाली सामग्री खरीदते नजर आए। जिसके चलते शहर की बाजार में गहमागहमी रही।


वहीं शहर के आलमनगर का दुर्गा मंदिर, आंख अस्पताल मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर, पराग डेयरी के निकट स्थित मां काली मंदिर, पंजाबी धर्मशाला के दुर्गा मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया गया है। देवी मंदिरों में नवरात्र भर माता रानी का गुणगान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed