{"_id":"690cee46351e07502e0e8fb4","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-95-lakh-stolen-from-lawyers-house-sitapur-news-c-102-1-slko1055-143694-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अधिवक्ता के घर से साढ़े नौ लाख की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अधिवक्ता के घर से साढ़े नौ लाख की नकदी व जेवर चोरी
Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज चौकी इलाके के स्थित पूर्णागिरी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता के घर पर बृहस्पतिवार दिन में बेखौफ चोरों धावा बोल दिया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर नौ लाख की नकदी व जेवरों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित ने अपने किराएदारों पर ही चोरी की आशंका जताई है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना के जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है।
अधिवक्ता भूपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह दिन में कचहरी गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। दोपहर के समय चोर खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे और घर में रखी साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी के साथ लाखों कीमत के जेवरात बटोर कर चलते बने। घर लौटन पर पत्नी को चोरी की घटना के बारे में पता चला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर सीओ सिटी भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके घर में महोली निवासी पिता-पुत्र किराए पर रहते हैं। उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में वह कैद भी हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए खुलासे के लिए टीमों को लगा दिया गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर सीसीटीवी खंगाले गए हैं, कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे काफी जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है।