फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cases against 25 traders will be returned

25 व्यापारियों पर दर्ज केस होंगे वापस

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cases against 25 traders will be returned
सीतापुर। कोविड-19 उल्लंघन में फंसे करीब 25 व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार कोविड-19 उल्लंघन में दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने जा रही है। इससे व्यापारियों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन हुआ था। लॉकडाउन में शासन ने गाइडलाइन जारी की थी। इसका पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना था। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए थे।
विज्ञापन

इसमें कुछ व्यापारी भी थे। ऐसे में पुलिस ने कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों को काबू करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। ये मुकदमे आम से लेकर कुछ खास लोगों पर भी लिखे गए थे। कई व्यापारियों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिलेभर में पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के सैकड़ों मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस विभाग के जानकार बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 उल्लंघन करने के मामले में जिले के थाना-कोतवालियों में करीब 234 मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन मुकदमों में करीब 10 फीसदी यानी लगभग 20-25 मुकदमे व्यापारियों के खिलाफ दर्ज हुए थे। इसी बीच शासन से राहत भरी खबर आई। शासन ने व्यापारियों की चिंताओं को देखते हुए उनके खिलाफ दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के केस वापस लेने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी बात है कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के केस सरकार वापस लेने जा रही है। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों से सरकार को बड़ा राजस्व मिलता है। शासन ने व्यापारियों पर दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के वापस लेने की पहल कर सराहनीय काम किया है।
कमल नयन आर्य, व्यापारी
सरकार की व्यापारियों के प्रति अच्छी सोच का स्वागत है। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा। व्यापारियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों पर दर्ज लॉक डाउन उल्लंघन के केस वापस लेना, शासन की व्यापारियों के प्रति अच्छी सोच को दर्शाता है।
विनोद सिंह, व्यापारी
व्यापारियों की परेशानी को शासन ने गंभीरता से लिया है। इसमें शासन ने लॉकडाउन किया था। उल्लंघन होने पर केस दर्ज हुए थे। व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर सरकार अच्छी पहल करने जा रही है। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

मनीष लाट, व्यापारी
सरकार का ये कदम सराहनीय है। व्यापारी ने लॉकडाउन में जान बूझकर नियमों की अनदेखी नहीं की होगी। कम से कम सरकार ने व्यापारियों के बारे में सोचा तो। लॉकडाउन में दर्ज मामले वापस लेने से जिन व्यापारियों पर केस हुए थे, उन्हे कानूनी अड़चनों से राहत मिलेगी।
मुकेश अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed