{"_id":"65454571be6763b9f8068c76","slug":"case-will-be-filed-against-three-dairy-operators-sitapur-news-c-102-1-slko1037-4942-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगरपालिका ने आवारा पशुओं के लिए विशेष प्लान बनाया है। अब अगर दुधारू पशु सड़क पर घूमते मिले तो पशुपालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नगरपालिका ने तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है। नगरपालिका की तरफ से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आयकर विभाग से वैदही वाटिका तक 15 गोवंश पकड़े गए।
इसी तरह चुंगी चौकी से बस स्टेशन तक 14 गोवंश को पकड़कर बट्सगंज स्थित कान्हा गोशाला भेजा गया। शहर के अंदर चल रही दूध डेयरी को हटाने व पशुओं को आवारा न घूमने की कई बार हिदायत दी जा चुकी है। लेकिन दूध डेयरी संचालक बाज नहीं आ रहे हैं। अब इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। ईओ ने तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
नवंबर में चलेगा अभियान
आठ लोगों की एक टीम बनाई गई है। नवंबर माह में यह रोजाना अभियान चलेगा। पशुपालकों से अपील है कि वह सड़क पर अपने जानवर न छोड़े। अगर पकड़े में आते है जुर्माना के साथ ही मुकदमा भी लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
वैभव त्रिपाठी, ईओ