फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   case filled against MLA

गन्ना सचिव की पिटाई मामले में बिसवां विधायक पर केस

Thu, 22 Aug 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
case filled against MLA
सीतापुर। बिसवां विधायक महेंद्र यादव और उनके समर्थकों द्वारा गन्ना समिति के सचिव के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने पीड़ित सचिव की तहरीर पर विधायक, उनके प्रतिनिधि को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के रहने वाले राम प्रताप बिसवां गन्ना समिति में सचिव के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर बिसवां विधायक महेंद्र यादव गन्ना समिति कार्यालय गए थे। वहां उन्होंने अपने समर्थकों से कहकर सचिव को समिति अध्यक्ष के चैंबर में बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां विधायक व समर्थकों ने अभद्रता करते हुए सचिव की पिटाई की। जब सचिव ने भागने की कोशिश की तो पकड़ कर कमरे मेें बंद कर दिया और फिर धुनाई की। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिला गन्ना अधिकारी से की। इसके बाद लखनऊ जाकर आला अफसरों को भी घटना की जानकारी दी। उसके बाद देर रात बिसवां कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की हो रही जांच
पीड़ित सचिव की तहरीर पर पुलिस ने विधायक महेंद्र यादव, उनके प्रतिनिधि नागेंद्र यादव व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 359/19 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

सीसीटीवी से जुटाए जा रहे साक्ष्य
बिसवां गन्ना समिति के सचिव की पिटाई के मामले में जांच शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मामले के हर पहलू की गहनता से जांच के लिए घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी से साक्ष्य जुटाए है। कहा जा रहा है कि घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed