फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case filed against two for killing teenager by strangulation

गला घोंटकर किशोर की हत्या में दो पर केस दर्ज

Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for killing teenager by strangulation
सीतापुर। कोतवाली बिसवां इलाके में मंगलवार को गांव के बाहर पुराने घर में फंदे पर लटकते मिले किशोर की गला घोंटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। बिसवां इलाके के ठेकेपुरवा मजरा बोहरा निवासी सूरज (12) पुत्र कल्लू का मंगलवार की सुबह बकरी चराने के दौरान गांव के किशोर से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बालक के पिता ने सूरज को डांटकर मौके से भगा दिया था। काफी देर तक किशोर के घर नहीं पहुंचने पर तलाश के दौरान गांव के बाहर पुराने घर में छप्पर में शव लटकता मिला था। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। घटना को लेकर मृतक के भाई बिहारी लाल ने गांव के ही आरोपी राकेश और राजू के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर भड़क गए और सांडा सकरन मार्ग पर गोड़ियनपुरवा के पास जाम लगा दिया। भाई का आरोप है कि राकेश के बेटे से ही विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बिसवां कोतवाल ओपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर राकेश और राजू के खिलाफ हत्या, एससीएसटी का केस दर्ज कर लिया गया है। एससीएसटी का मामला होने की वजह से जांच सीओ कर रहे हैं, नामजद दोनों आरोपी हिरासत में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed