फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case against 141 people for blocking the road

Sitapur News: मार्ग जाम करने के मामले में 141 के खिलाफ केस

Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case against 141 people for blocking the road
हरगांव (सीतापुर)। ट्रक से कुचल कर बालक की मौत के बाद जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 141 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इसमें 16 लोगों पर नामजद व अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शीतलपुरवा का निवासी करन (12) गुरुवार सुबह साइकिल से जा रहा था। चीनी मिल के गेट के सामने गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक से कुचल कर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने हरगांव लहरपुर मार्ग शीतल पुरवा गांव के पास जाम कर दिया था। इससे करीब पांच घंटे यातायात प्रभावित हुआ था। राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि धीरू श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, अनिल कुमार, बालक राम, अशोक, परीक्षित, विकास यादव, पंकज, अंकित, नीरज, अनूप, राहुल, राजेंद्र, वीरू वर्मा, उसके दो ममेरे भाइयों पर नामजद और 125 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed