फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Canal track cut, 100 bigha crop submerged

Sitapur News: नहर पटरी कटी, 100 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Canal track cut, 100 bigha crop submerged
स्कूल में भरा नहर का पानी।
महोली (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र में रोहिला गांव के करीब से निकली बड़ी नहर की पटरी बुधवार रात अचानक कट गई। इससे करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गांव का कंपोजिट विद्यालय भी लबालब हो गया। इससे पढ़ाई-लिखाई ठप हो गई। रोहिला गांव के कई घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले से निकली बड़ी नहर बड़ागांव होते हुए मिश्रिख तक जाती है। महोली ब्लाॅक के रोहिला गांव के निकट बुधवार रात अचानक नहर पटरी कट गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे गांव में पानी भर गया। प्रधान ने बृहस्पतिवार को नहर विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने सुबह सात बजे से कटी नहर पटरी की मरम्मत शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे नहर का पानी रोकने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

नहर पटरी कटने से गांव के प्रदीप की छह बीघा, पंकज की चार बीघा, गोबरे की दो बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। वहीं कई किसानों के गन्ने की फसल में पानी भर गया। गांव के दिनेश, रविंद्र व बचान आदि के घरों में पानी भर गया है। घरों में पशुओं के लिए रखा भूसा व गृहस्थी का कुछ सामान भी बर्बाद हो गया। गांव के बाहर बना कंपोजिट विद्यालय भी लबालब दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे शिक्षकों ने परिसर में जलभराव देख अधिकारियों को अवगत कराया। विद्यालय में पानी भरने से पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हुई। प्रधान अवनीश मिश्रा ने नहर पटरी को काटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

नहर पटरी को मजदूरों की मदद से ठीक करा दिया गया है। जिसने भी नहर पटरी क्षतिग्रस्त की है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- शब्द कांत, जेई नगर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed