{"_id":"62420240be5ca574e17cdc4c","slug":"campaign-for-recovery-defaulters-flared-up-sitapur-news-lko6235748113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली को लेकर चला अभियान, भड़के बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली को लेकर चला अभियान, भड़के बकाएदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नगरपालिका ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ सोमवार को राजस्व वसूली अभियान चलाया। इस दौरान एक स्थान पर कुछ महिलाएं वसूली टीम पर भड़क गईं। इस पर पुलिस की मौजूदगी में बहस भी हुई। उसके बाद नगरपालिका ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर राजस्व जमा करने की हिदायत दी। एक ही दिन में करीब नौ लाख का राजस्व जमा हुआ।
नगरपालिका की तरफ से शहर में इस समय बड़े बकाएदारों के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। टीम सबसे पहले रेखा गोयल अस्पताल के निकट पहुंची। यहां पर जिस भवन में केनरा बैंक चल रहा है, उस भवन पर पांच लाख से अधिक बकाया चल रहा था। इस पर नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर राजस्व जमा करने की हिदायत दी।
इसके बाद टीम पड़ोस में ही ओमप्रकाश के भवन पर पहुंची। इनका करीब 15 लाख रूपया काफी समय से बकाया चल रहा था। इस भवन में पिज्जा हाउस भी चल रहा है। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि वसूली के दौरान कुछ महिलाएं घर से बाहर निकल आई। वह वसूली टीम से बहस करनी लगी। इससे यहां पर कुछ देर तक अफरातफरी बनी रही।
विज्ञापन
समझाने के बाद महिलाएं शांत हुई। ईओ ने बताया दोनों लोगों को नोटिस दी गई है। तीन दिन के अंदर राजस्व जमा करने की हिदायत दी गई है। अगर राजस्व जमा नहीं हुआ तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया सोमवार को करीब नौ लाख रूपये का राजस्व जमा हुआ है।